Posts

Showing posts with the label English

हिंदी में घुसती इंग्लिश .....!!

हिंदी में  घुसती इंग्लिश  किसी ने सही कहा है .... हीट  को   ताप कहने में। यू    को   आप कहने में। स्टीम को  भाप कहने में। फादर को बाप कहने में।  क्या दिक्कत है ? बैड   को   ख़राब कहने में। वाईन  को  शराब कहने में।  बुक  को  किताब कहने में। साक्स को ज़ुराब कहने में। क्या दिक्कत है ? डिच   को  खाई  कहने में। आंटी  को   ताई  कहने में। बार्बर   को   नाई  कहने में। कुक को हलवाई कहने में। क्या दिक्कत है ? इनकम  को आय कहने में। जस्टिस को न्याय कहने में। एडवाइज़ को राय कहने में। टी को चाय कहने में।  क्या दिक्कत है ? फ़्लैग  को  झंडा कहने में। स्टिक  को  डंडा कहने में। कोल्ड  को ठंडा कहने में। ऐग    को  अंडा कहने में। क्या दिक्कत है ? बीटिंग  को कुटाई कहने में। वॉशिंग को धुलाई कहने में। पेंटिंग   को  पुताई कहने में। वाइफ  को लुगाई कहने में। क्या दिक्कत है ? स्मॉल को छोटी कहने में। फ़ैट   को  मोटी कहने में। टॉप  को  चोटी कहने में। ब्रेड   को   रोटी कहने में। क्या दिक्कत है ? ब्लैक   को   काला कहने में। लॉक   को    ताला कहने में। बाउल   को प्याला कहने में। जेवलीन को भाला कहने में। क्या दिक्कत है