Posts

नव वर्ष प्रार्थना

Image
Follow us on Instagram - click here   जाते-जाते साल में दिल का ऐसा हाल, जैसे बेटी जा रही कल अपने ससुराल| क्या होगा उस वक्त जब जन्मेगा नव वर्ष, नन्हे हाथों से मुझे कर लेगा स्पर्श| ओ प्यारे नव वर्ष जी इतना रखना ध्यान, बारिश हो भरपूर और खेतों में धन-धान| दुर्घटना आतंक से बचा रहे संसार, मानव पर मानव करे कहीं न अत्याचार| बाढ़ और भूकम्प का हो न कहीं प्रकोप, न शंका दुर्भिक्च की न ओलों का खौफ। फिर बदलेंगे डायरी कैलेण्डर पंचाग, कसमों की नौटंकिया संकल्पों के स्वांग| सबको यह उम्मीद है सबके मन में हर्ष, खुशियों की इक पोटली खोलेगा नव वर्ष | Follow us on Instagram - click here  

जीवन के 5 नियम

Image
जीवन के 5 नियम 1)😎***** यह दिखाने से न डरें कि आप वास्तव में कौन हैं, क्योंकि याद रखें, जब तक आप खुद से खुश हैं, तब तक किसी और की राय मायने नहीं रखती। 2)🙂**** शांत रहें क्योंकि जीवन उन लोगों पर जोर देने के लिए बहुत छोटा है जो एक मुद्दा बनने के लायक नहीं हैं। 3)😘***** अपने जीवन में ऐसे लोगों को रखें जो आपसे सच्चा प्यार करते हैं, आपको प्रेरित करते हैं और आपको खुश करते हैं। यदि आप ऐसे लोगों को जानते हैं जो इनमें से कुछ भी नहीं करते हैं, तो उन्हें जाने दें। 4)💕***** स्वाभिमान से आत्म-अनुशासन होता है। जब आप दोनों को मजबूती से अपनी बेल्ट के नीचे रखते हैं, तो वह वास्तविक शक्ति है। 5)🙅***** हम वही व्यक्ति नहीं हैं जो हम एक साल पहले, एक महीने पहले या एक हफ्ते पहले थे। हम लगातार बदल रहे हैं; अनुभव नहीं रुकते। यही जीवन है।

अजीत डोभाल NSA के रूप में पीएम को पसंद...|

यूपीए में कई वर्षों तक सेवा देने के बाद भी पीएम मोदी ने अजीत डोभाल को एनएसए के रूप में क्यों रखा? मैं आपको नरेंद्र मोदी का एक गुण बता सकता हूं कि वह अपने कैबिनेट या सांसदों से ज्यादा नौकरशाहों पर विश्वास करते हैं। RBI: IAS EAM: IFS NSA: IPS तो भूल जाइए कि वह पार्टी या आदि से किसी और को चुनेंगे। हाँ, वह पुलिस सेवाओं से लेंगे लेकिन वह भी उपलब्धियों पर निर्भर करता है। 1) उन्होंने अपनी मानसिकता, रणनीति और जुनून के कारण अजीत डोभाल को एक एनएसए के रूप में रखा। 2) अजीत डोभाल ने अपनी क्षमताओं को बार-बार साबित किया है जैसे 370 निरस्तीकरण, पाकिस्तान पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक और अब चीन के एफएम के साथ बातचीत। 3) शाह और मोदी के साथ उनके बहुत सौहार्दपूर्ण और सहयोगी संबंध हैं। यह उसे स्वतंत्र रूप से और खुले दिमाग से काम करने के लिए प्रेरित करता है जो हमारे लिए सबसे अच्छा है। 4) किसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि वह आने वाले चुनावों में बहुत जल्द या बाद में एमपी जा रहे हैं। इसलिए कार्रवाई में होना बहुत महत्वपूर्ण है। 5) याद कीजिए कि किस तरह उन्होंने रात में तब्लीगी जमात को संभाला और दिल्ली के हालात

कॉलेज लाइफ की एक घटना........By पराग त्रिपाठी

पाओलो कोएल्हो ने अपनी जग प्रसिद्ध किताब अलकेमिस्ट में कहा है : Follow us on Instagram - click here "जब आप किसी चीज़ को पूरी शिद्दत से चाहते हैं तो पूरी कायनात उसे आपको दिलाने में जुट जाती है।" कंफ्यूजीआईए नहीं, ओम शांति ओम में इसी डॉयलॉग की सस्ती कॉपी शाहरुख से बुलवाई गयी थी। लेकिन बरसों पहले इसे लिखा पाओलो कोएल्हो ने था। अब ये डायलॉग इधर क्यों चस्पाया गया, ये आखिर में पता चल जाएगा। तो बात तब की है जब अपन मेकैनिकल इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष में थे। एक विषय है जिसका मेकैनिकल के विद्यार्थियों बीच उतना ही डर था जितना गब्बर सिंह का रामगढ़ के वासियों में। वो विषय है डिज़ाइन या इंजीनियरिंग डिज़ाइन या मशीन डिज़ाइन। ऊपर से कोरोना की लहर की तरह ये की ये हर सेम में डिज़ाइन, डिज़ाइन 1 फिर उसके बाद डिज़ाइन 2 एवं डिज़ाइन 3 के नाम से आता था। नाम के साथ जुड़े अंक के बढ़ने के साथ-साथ ये विषय उतना ही जानलेवा होता जाता था। इस विषय में होता ये है कि कई आवश्यक डिटेल/ रिक्वायरमेंट/मटेरियल दिए जाते है प्रश्न में फिर उसके हिसाब से घनघोर गणितीय गणनाएं करके आपको वो पार्ट डिज़ाइन करना होता है। जैसे फ

क्या बुर्ज खलीफा के आसपास भूकंप नहीं आता? अगर आता है तो क्या इस इमारत को भूकंप से कोई खतरा नहीं है?

Image
भूकंप के हिसाब से, दुबई एक बहुत ही स्थिर क्षेत्र है -सबसे पास की भूकंपीय रेखा, ज़ार्गोस फॉल्ट संयुक्त अरब अमीरात से 120 किमी दूर है और इसकी दुबई पर कोई भूकंप प्रभाव की संभावना नहीं है| विशेषज्ञों का यह भी अनुमान है कि इस क्षेत्र में सुनामी की संभावना बहुत कम है क्योंकि फारस की खाड़ी के पानी की गहराई एक सुनामी को शुरू करने के लिए काफी कम है। बुर्ज खलीफा इमारत में 7.0 तीव्रता तक भूकंप का सामना करने की क्षमता है। सात की तीव्रता तक की भूकंप बुर्ज खलीफा इमारत आराम से सहन कर सकती है।

मन अविरल by Manshi Kumari

मन अविरल by Manshi Kumari - मन कभी उड़ता भँवर,मन कभी चहकता सँवर भर जोश मन कहीं चले चूमने गगन| Follow us on Instagram - click here कभी खुली किताब बन हर पन्ने को हीरे 💎सा तराशने को कहे बस ये हर उम्र को टटोलता है चले| कभी आग सी भड़क तो कभी शीतलता सी ठंड़क बस उम्र भर कुछ ढूढ़ता ही चले| कभी अनश्वर सा ऊबन तो कभी बचपन सा चंचल तो कभ प्रित की चाह में भटकता चमन| Follow us on Instagram - click here कभी गुलाब सा सुगंध पसंद तो कहीं कांटे सा फूल नापसंद ना ही ठौर ठहर तू बस अविरल मन बस यूँ ही चलता चल| लक्ष्य की चाह में जिद्दी बन ऊबनपन से तू ऊबर मानवीय भाव से बस परिपूर्ण बन तू एक मेरा धुन बन।। Follow us on Instagram - click here

अवध क्षेत्र क एकमात्र पौराणिक शनि धाम.....!

Image
आइये आप आपको अवध क्षेत्र के एकमात्र पौराणिक शनि धाम के दर्शन कराते हैं- यह प्राचीन मंदिर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में विश्वनाथगंज बाजार से लगभग 2 किलोमीटर दूर कुशफरा के जंगल में लोगों के श्रध्दा व आस्था का केंद्र बना हुआ है।बाल्कुनी (या बकुलाही) नदी के किनारे स्थित इस पवित्र धाम के बारे में कहा जाता है कि यह ऐसा स्थान है जहां आते ही भक्त भगवान शनि जी की कृपा का पात्र बन जाता है। चमत्कारों से भरा हुआ यह स्थान लोगों को सहसा अपनी तरफ आकर्षित कर लेता है। इस क्षेत्र के एकमात्र शनि धाम होने के कारण यहां प्रतापगढ़(बेल्हा) के साथ-साथ प्रयागराज, सुलतानपुर, रायबरेली, अयोध्या इत्यादि जिलों से भक्त आते रहते हैं। यहां के बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से यहां मांगी हुई हर मन्नत जरूर पूरी होती है । अब आगे बात करते हैं प्रमुख जिलों से यहां की दूरी व रूट - 1) अयोध्या - प्रयागराज हाइवे पर सुलतानपुर होते हुए- सुलतानपुर से प्रतापगढ़ की दूरी लगभग 40 किलोमीटर, प्रयागराज से प्रतापगढ़ की दूरी लगभग 65 किलोमीटर 2) लखनऊ से रायबरेली या अमेठी के रास्ते - लखनऊ से प्रतापगढ़ की दूरी लगभग 170 किलोमीटर न